बलिया
बलिया भारत निर्वाचन आयोग के कड़े दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जनपद स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया भारत निर्वाचन आयोग के कड़े दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जनपद स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों और रख-रखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों— 357-बेल्थरारोड (अ.जा.), 358-रसड़ा, 359-सिकन्दरपुर, 360-फेफना, 361-बलिया नगर, 362-बांसडीह और 363-बैरिया के लिए बनाए गए गोदामों (स्ट्रॉन्ग रूम) में जाकर प्रबंधन व्यवस्था को देखा। उन्होंने वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित सुरक्षा अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
सुरक्षा में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने वहां तैनात अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर रत्ती भर भी लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सभी पुख्ता व्यवस्थाएं हर हाल में भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के अनुरूप ही संचालित की जाएं। उन्होंने वेयरहाउस की लॉग बुक का भी गहनता से अवलोकन किया और यह सुनिश्चित किया कि परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति और सभी प्रकार की गतिविधियों का विधिवत व पारदर्शी रिकॉर्ड रखा जा रहा है या नहीं।
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन सहित जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि और अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
एसएसबी ने निकाली ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ जागरूकता रैली; गूंजे देशभक्ति के नारेhttps://t.co/2nEWCugej8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 19, 2026























