स्वास्थ्य कार्यक्रम मे दिव्या प्रजापति को मिला पुरस्कार

परतावल/ महराजगंज

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के अधीक्षक डॉ अमित कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा संत थॉमस उत्तर माध्यमिक विद्यालय परतावल में एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के अधीक्षक डॉ अमित कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा संत थॉमस उत्तर माध्यमिक विद्यालय परतावल में एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मासिक थीम माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर किशोरियों को जागरूक किया गया

 

इस अवसर पर किशोरियों में सैनिटरी नैपकिंस और आयरन की गोली विपरीत किया गया अपने संबोधन में काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि माहवारी आना एक नेचुरल प्रक्रिया है जो 12 से 15साल की उम्र तक स्टार्ट हो जाती है जिस किसी महिला को पहली बार माहवारी आती है उसको मीनार्की कहते हैं इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है बस इस पीरियड में स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होता है

 

तथा अपने खान-पान में पौष्टिक आहार अवश्य लेना चाहिए इस अवसर पर माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कुमारी दिव्या प्रजापति कक्षा 7 को सही उत्तर देने पर पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बीजू मोहन तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.