बुलंदशहर : अपना दल (एस) ज़िला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात,जनपद में संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा 

बुलंदशहर 

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल से मिले अपना दल (एस) जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी, कार्यकर्ताओं को दिए जनसेवा के निर्देश। जनपद में संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अपना दल (एस) बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद में संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने मंत्री आशीष पटेल को बुलंदशहर में चल रहे सदस्यता अभियान, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने जिले में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

मंत्री आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपना दल (एस) का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और छात्रवृत्ति योजनाओं को पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

बैठक में बुलंदशहर के समग्र विकास, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और जनसमस्याओं के समाधान पर भी गहन मंथन हुआ। मंत्री जी ने आश्वस्त किया कि बुलंदशहर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैन, बौद्धिक मंच के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, शिक्षक मंच के जिला अध्यक्ष गंगाशरण चौहान, युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक भारद्वाज, लक्ष्मण भुर्जी, विजय सक्सेना सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि मंत्री जी से मिली ऊर्जा और मार्गदर्शन से बुलंदशहर का संगठन नई गति से आगे बढ़ेगा और जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.