ऊंचगांव (बुलंदशहर)
बुलंदशहर के नरसेना में आम के पेड़ों का अवैध कटान पर प्रशासन ने जमकर कहर बरपाया है। ट्रैक्टर जब्त कर 25 हजार का जुर्माना लगाया है, लेकिन ठेकेदार मौके से फरार हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ऊंचागांव क्षेत्र अंतर्गत नरसेना गांव में प्रतिबंधित आम के पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग को सूचना मिली कि गांव में हरे आम के पेड़ काटे जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके से लकड़ी से भरा एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया।
कार्रवाई के दौरान लकड़ी ठेकेदार वन विभाग के कर्मचारियों को बातों में उलझाकर ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वन विभाग के दरोगा प्रमोद कुमार भारती ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्ष से 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से प्रतिबंधित आम के हरे पेड़ों के अवैध कटान की शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से कटान का सिलसिला नहीं रुक रहा है। ग्रामीणों ने इस घटना के बाद वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
वहीं वन विभाग का कहना है कि अवैध कटान करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।
Voice Of News 24






















