बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत थाना अनूपशहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत थाना अनूपशहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने इलाके के एक शातिर हिस्ट्रीशीटर और गैंगेस्टर अपराधी को जिला बदर (निष्कासन) घोषित करते हुए उसके घर पर नोटिस तामील कराया है।

थाना अनूपशहर पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रवीण उर्फ पप्पू (पुत्र सुरेश चंद), निवासी ग्राम रूपवास (थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर) के विरुद्ध पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बुलंदशहर द्वारा कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अभियुक्त प्रवीण को जिलाबदर घोषित किया गया।
ढोल बजाकर कराई मुनादी, दी चेतावनी
आदेश के अनुपालन में रविवार, 17 मई 2026 को थाना अनूपशहर पुलिस की टीम भारी पुलिस बल के साथ अभियुक्त प्रवीण उर्फ पप्पू के पैतृक गांव रूपवास पहुंची। पुलिस ने गांव में बकायदा ढोल-नगाड़े बजवाकर मुनादी कराई और मुनादी के माध्यम से पूरे क्षेत्र को सूचित किया कि उक्त अपराधी अब जिला बदर हो चुका है। पुलिस ने उसके निवास स्थान पर नोटिस चस्पा करने की वैधानिक कार्रवाई पूरी की। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर जिला बदर अपराधी जनपद की सीमा में कहीं भी दिखाई दिया, तो उसके खिलाफ तत्काल गिरफ्तार कर और कड़ी कानूनी धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
हत्या, रंगदारी और धोखाधड़ी सहित दर्ज हैं 16 मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जिला बदर किया गया अपराधी प्रवीण उर्फ पप्पू एक आदतन और बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ बुलंदशहर और आसपास के जनपदों में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, धोखाधड़ी, जालसाजी, मारपीट, गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराधों के कुल 16 गंभीर मामले दर्ज हैं।
अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास:
मु०अ०सं० 08/1993 धारा 323, 353, 427 भादवि (थाना अनूपशहर)
मु०अ०सं० 39/1999 धारा 147, 323, 504, 506 भादवि व एससी/एसटी एक्ट (थाना अनूपशहर)
मु०अ०सं० 20/2000 धारा 307, 302 भादवि (थाना जेवर, गौतमबुद्ध नगर)
मु०अ०सं० 134/2007 धारा 3(1) गुण्डा एक्ट (थाना अनूपशहर)
मु०अ०सं० 180/2007 धारा 147, 148, 149, 452, 307, 506 भादवि (थाना अनूपशहर)
मु०अ०सं० 214/2012 धारा 386, 506 भादवि (थाना अनूपशहर)
मु०अ०सं० 404/2012 धारा 452, 307, 506 भादवि (थाना अनूपशहर)
मु०अ०सं० 232/2013 धारा 147, 148, 149, 307, 392, 504 भादवि (थाना अनूपशहर)
मु०अ०सं० 632/2020 धारा 420 भादवि (थाना अनूपशहर)
गैंगस्टर एक्ट नं० 16/2020 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट (थाना अनूपशहर)
गैंगस्टर एक्ट नं० 1431/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट (थाना अनूपशहर)
मु०अ०सं० 447/2021 धारा 420, 409 भादवि (थाना अनूपशहर)
मु०अ०सं० 672/2021 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि (थाना अनूपशहर)
मु०अ०सं० 32/2021 धारा 3(1) गुण्डा एक्ट (थाना अनूपशहर)
मु०अ०सं० 217/2022 धारा 174A भादवि (थाना अनूपशहर)
मु०अ०सं० 942/2023 धारा 504, 506 भादवि (थाना कोतवाली नगर)
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
सिद्धार्थनगर: इटवा में हाई वोल्टेज ड्रामा; हादसे में मृत ठेला चालक की पत्नी न्याय के लिए चढ़ी पानी की टंकी पर, पुलिस के आश्वासन पर उतरी नीचेhttps://t.co/GdtYJgOvQQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 16, 2026






















