गुप्ता ढाबा से गायब हुआ मोबाइल साइबर सेल की मदद से बरामद, पुलिस ने आवेदक को सौंपा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के नेतृत्व में जोगिया उदयपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के नेतृत्व में जोगिया उदयपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल को साइबर सेल की मदद से सर्विलांस पर लगाकर सकुशल बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को जोगिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगमोहनी स्थित गुप्ता ढाबा के मालिक सुरेश (पुत्र स्वर्गीय राजमन) ने थाने पर आकर सूचना दी कि उनके ढाबा पर काम करने वाले कर्मचारी राधेश्याम मौर्या (पुत्र गरीब प्रकाश मौर्या) का मोबाइल फोन दुकान से कहीं अचानक गायब हो गया है।

साइबर सेल की मदद से मिली सफलता

थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अभय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाने की टीम और जनपद की साइबर सेल को मोबाइल ट्रेसिंग के काम में लगाया। साइबर सेल के कड़े प्रयासों और तकनीकी सहयोग से गायब हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।

सभी आवश्यक विधिक और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद थानाध्यक्ष अभय सिंह द्वारा बरामद मोबाइल फोन आवेदक को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर आवेदक सुरेश और कर्मचारी ने थानाध्यक्ष, साइबर सेल की टीम तथा सिद्धार्थनगर पुलिस के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया और पुलिस की इस त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना की।