अलीदापुर ग्राम पंचायत में चला फॉगिंग अभियान, मच्छरों के प्रकोप से मिलेगी राहत

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड शोहरतगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अलीदापुर में संक्रामक बीमारियों से बचाव और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक व्यापक फॉगिंग अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड शोहरतगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अलीदापुर में संक्रामक बीमारियों से बचाव और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक व्यापक फॉगिंग अभियान चलाया गया। बीती रात ग्राम प्रधान पंकज चौबे और उनकी टीम द्वारा पंचायत के लगभग सभी गांवों, गलियों और मुख्य चौराहों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया।

अपने विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहने वाले ग्राम प्रधान पंकज चौबे ने बताया कि क्षेत्र के प्रबुद्ध और चर्चित व्यक्ति दिवेश मणि त्रिपाठी जी की प्रेरणा से इस विशेष अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने दिवेश मणि त्रिपाठी जी की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत को पूरी तरह स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में भी नियमित अंतराल पर फॉगिंग अभियान जारी रहेगा।

इसके साथ ही ग्राम प्रधान ने पंचायत वासियों से विशेष अपील की कि वे अपने घरों के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, जलभराव न होने दें और कूलर व गमलों में जमा पानी को नियमित बदलते रहें ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

इस फॉगिंग अभियान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह और संतोष देखने को मिला। गांव के विनोद गुप्ता, रमेश मौर्या, धीरज गुप्ता, महेश पटवा, विंदू गुप्ता, विराट यादव, नसीम ख़ान, अज़हर शाह और अबरार साह सहित अनेक संभ्रांत नागरिकों ने ग्राम प्रधान व उनकी टीम के इस त्वरित और सराहनीय कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.