बुलंदशहर भीमपुर के प्राचीन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन, कल निकलेगा त्रिदेवों का भव्य डोला

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भीमपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आज 17 मई को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ विशाल सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भीमपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आज 17 मई को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ विशाल सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भीमपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

शनिवार सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और युवाओं ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ में बढ़-चढ़कर भाग लिया। लगातार हुए भजन-कीर्तन, प्रभु श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान जी के गगनभेदी जयकारों से पूरा गांव गुंजायमान रहा। भक्तों ने बजरंगबली के चरणों में माथा टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगीं।

कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा डोला

मंदिर के महंत लालू प्रसाद पंडित जी ने बताया कि इसी कड़ी में कल पूरे क्षेत्र में एक विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इसके तहत भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश की मूर्तियों का एक भव्य डोला (शोभायात्रा) निकाला जाएगा, जो पूरे दानपुर क्षेत्र और आसपास के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगा। इस ऐतिहासिक डोला यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

विशाल भंडारे की तैयारियां पूरी

महंत जी के अनुसार, डोला यात्रा के समापन के उपरांत मंदिर परिसर में पूरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए महाप्रसाद और भोजन की विशेष व पुख्ता व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष अत्यंत धूमधाम से किया जाता है, जो क्षेत्र की अटूट धार्मिक आस्था का मुख्य केंद्र है।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में हरपाल सिंह, अंगूरी देवी, सली, नरेश कुमार, कौशल्या देवी, ममता देवी, अंकित लोधी, चिराग लोधी सहित अनेक ग्रामवासियों ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा, एकता और सकारात्मक आध्यात्मिक वातावरण मजबूत होता है। फिलहाल पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.