शिकारपुर: जमीनी विवाद में दबंगों ने तानी लाइसेंसी पिस्टल, वीडियो वायरल होने पर आरोपी हिरासत में

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के गांव तैयबपुर में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा लाइसेंसी पिस्टल तानने और लाठी-डंडों से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के गांव तैयबपुर में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा लाइसेंसी पिस्टल तानने और लाठी-डंडों से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दबंग खुलेआम असलहा लहराते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, तैयबपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक दबंग ने पीड़ित पक्ष पर लाइसेंसी पिस्टल तान दी और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने किसी तरह मौके से भागकर बामुश्किल अपनी जान बचाई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी क्षेत्र में अपने शस्त्र लाइसेंस का धौंस जमाकर जनता में भय व्याप्त करता है। पीड़ित ने शिकारपुर कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।

मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने और वीडियो वायरल होने के बाद शिकारपुर कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू करते हुए पिस्टल तानने वाले मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.