चाचा की दबंगई से परेशान युवक हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मोबाइल टॉवर से उतरा, हरदोई में सिरफिरे की हैवानियत

औरैया

औरैया उत्तर प्रदेश के औरैया और हरदोई जनपदों से दो अलग-अलग सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। औरैया में जहां पारिवारिक विवाद और पानी के संकट से परेशान एक युवक 150 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया उत्तर प्रदेश के औरैया और हरदोई जनपदों से दो अलग-अलग सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। औरैया में जहां पारिवारिक विवाद और पानी के संकट से परेशान एक युवक 150 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया, वहीं हरदोई में एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

औरैया: चाचा ने उखाड़ा सरकारी हैंडपंप, भतीजा टॉवर पर चढ़ा

औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र अंतर्गत मालेपुर गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक 150 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही कोतवाल राजकुमार सिंह पुलिस बल और दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

पूरा मामला मिश्रीपुर दौलतपुर का है। यहां रहने वाले दिनेश 30 की जमीन पर पिछले 20 वर्षों से एक सरकारी हैंडपंप लगा था। आरोप है कि दिनेश के चाचा जयकरन ने उस हैंडपंप में जबरन अपनी सबमर्सिबल मोटर लगा दी और रोज मवेशियों को नहलाकर सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद करने लगे। दिनेश ने इसकी शिकायत ब्लॉक कार्यालय में कर दी। इससे नाराज होकर चाचा ने न केवल सबमर्सिबल निकाली, बल्कि पूरा सरकारी हैंडपंप ही उखाड़कर अपने घर में रख लिया। भीषण गर्मी में पानी का संकट खड़ा होने से आहत दिनेश टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस और दमकल विभाग द्वारा लाउडस्पीकर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद, करीब एक घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामे के उपरांत युवक सुरक्षित नीचे उतरा।

हरदोई: शादी से इनकार करने पर किशोरी पर जानलेवा हमला

हरदोई जनपद में एकतरफा प्यार में 24 वर्षीय सिरफिरे युवक की हैवानियत सामने आई है। आरोपी ने शादी से इनकार करने पर 17 वर्षीय किशोरी को जबरन अगवा कर लिया। इसके बाद वह उसे एक सूनसान जगह पर ले गया, जहां उसने किशोरी को पेड़ से बांधकर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा।

क्रूरता की हदें पार करते हुए आरोपी ने किशोरी के दोनों स्तन काट दिए और उसे अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.