यूएन वीमेन के “शी लीड्स” कार्यक्रम में बलिया की स्मृति सिंह ने की सहभागिता, महिला सशक्तिकरण पर रखे विचार

बलिया

बलिया जनपद के संयुक्त राष्ट्र की प्रतिष्ठित संस्था यूएन वीमेन द्वारा आयोजित “शी लीड्स” कार्यक्रम में बलिया की जानी-मानी सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के संयुक्त राष्ट्र की प्रतिष्ठित संस्था यूएन वीमेन द्वारा आयोजित “शी लीड्स” कार्यक्रम में बलिया की जानी-मानी सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन किया है। लखनऊ स्थित आईटीसी ग्रुप के पंचतारा होटल में आयोजित इस तीन दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा महिला लीडर्स को आमंत्रित किया गया था। इस उच्चस्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कल्याण मंत्री एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य सहित कई महिला विधायक, महिला उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों की ख्यातिप्राप्त हस्तियां मौजूद रहीं।

भाजपा नेत्री और रतसरकला की पूर्व ग्राम प्रधान स्मृति सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित करना महिलाओं को राजनीति और नीति निर्माण में मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और युगांतकारी कदम है। इसी कड़ी में संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूएन वीमेन का यह “शी लीड्स” कार्यक्रम महिला नेतृत्व को वैश्विक और स्थानीय स्तर पर सशक्त करने की दिशा में एक बेहद सराहनीय और मील का पत्थर साबित होने वाला प्रयास है।

जमीनी अनुभवों को साझा करने का मिला मंच

स्मृति सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह तीन दिवसीय मंच सामुदायिक सहभागिता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके जमीनी अनुभवों को व्यापक सामाजिक और नीतिगत दृष्टिकोण से समझने का एक बेहतरीन अवसर रहा। ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम महिलाओं के भीतर नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी सशक्त भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं।

बता दें कि स्मृति सिंह इससे पहले भी देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित प्रतिष्ठित सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं और विश्वविद्यालयों के राष्ट्रीय मंचों पर बलिया का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला आत्मनिर्भरता और सामुदायिक नेतृत्व जैसे बुनियादी मुद्दों पर लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.