बलिया
बलिया जनपद के समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी भाजपा के ब्राह्मण पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी भाजपा के ब्राह्मण पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। इसके विरोध में शनिवार को भाजपाइयों ने टीडी कॉलेज चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सपा प्रवक्ता का पुतला दहन किया।
नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पांडेय, दुबहड़ मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे और हनुमानगंज मंडल के महामंत्री अमरीश पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चौराहे पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और “सपा मुर्दाबाद” व “राजकुमार भाटी माफी मांगो” के नारे लगाए। इस दौरान पूर्व जिला मंत्री संतोष सिंह ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सपा नेताओं द्वारा लगातार मर्यादाहीन और समाज को बांटने वाली बयानबाजी की जा रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राजकुमार भाटी के अभद्र बयान से पूरे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और इसका खामियाजा सपा को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार की अमर्यादित बयानबाजी बंद नहीं हुई, तो पार्टी आगे और भी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेलहरी ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर त्रिपाठी, महावीर पाठक, प्रधान डब्लू ओझा, पप्पू पांडेय, प्रधान रत्नाकर राय, पूर्व सभासद अजय मिश्रा, श्यामल उपाध्याय, सुरेश ओझा, गबरू पांडेय और परशुराम मिश्रा सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर: इटवा में हाई वोल्टेज ड्रामा; हादसे में मृत ठेला चालक की पत्नी न्याय के लिए चढ़ी पानी की टंकी पर, पुलिस के आश्वासन पर उतरी नीचेhttps://t.co/GdtYJgOvQQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 16, 2026























