महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय व्यक्ति का फंदे से लटकता मिला शव, लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझ रहा था मृतक व्यक्ति 

परतावल (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के परतावल में लिवर कैंसर से परेशान 55 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला शव, परतावल में मचा हड़कंप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल स्थित वार्ड नंबर 8 छत्रपति शिवाजी नगर मेहाबार में शनिवार देर रात एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के पीछे पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान महेंद्र पाण्डेय (55) निवासी मेहाबार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व जांच में उन्हें लिवर कैंसर होने की जानकारी मिली थी। बीमारी का पता चलने के बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। उनका इलाज चल रहा था तथा बेहतर उपचार के लिए रविवार को पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी भी परिवार द्वारा की गई थी।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब तीन बजे उनका शव घर के पीछे पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल करते हुए पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया।

इस संबंध में चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.