बुलंदशहर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक संपन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष की अध्यक्षता में ‘जिला सैनिक कल्याण बंधु’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष की अध्यक्षता में ‘जिला सैनिक कल्याण बंधु’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया।

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले माह प्राप्त हुए सभी 12 शिकायती प्रार्थना पत्रों का पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण कर दिया गया है। इसी क्रम में आज की बैठक में पूर्व सैनिकों द्वारा 18 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि इन सभी शिकायतों का निस्तारण शीघ्र और पारदर्शी तरीके से किया जाए।

अधिकारियों को कड़े निर्देश

जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने स्पष्ट किया कि जिस भी अधिकारी द्वारा शिकायत का निस्तारण किया जाएगा, उसे अगली बैठक में निस्तारण संबंधी प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों और उनके परिजनों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News 24