सिद्धार्थनगर: मिलावटखोरों पर प्रशासन का ‘हंटर’; घी और तेल के 11 नमूने सील, व्यापारियों में हड़कंप

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के काले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के काले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (लखनऊ) और जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के निर्देशों पर जिले भर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने विभिन्न बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर घी और खाद्य तेल के कुल 11 नमूने संग्रहित किए।

इन बाजारों में हुई छापेमारी

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर. एल. यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले की विभिन्न तहसीलों में दबिश दी। अभियान के दौरान प्रमुख बाजारों से नमूने लिए गए यहाँ से रिफाइंड मूंगफली तेल, तिल का तेल और घी के नमूने लिए गए।यहाँ डेयरी महक घी, वंशज घी और एम.डी.एच. सरसों तेल की शुद्धता जांची गई।मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल, रिफाइंड पॉमोलिन और सोयाबीन तेल के नमूने भरे गए।

रमवापुरकली व धोबहा बाज़ार: यहाँ से भी रिफाइंड मूंगफली तेल और घी के नमूने एकत्र किए गए।

लैब भेजी गई रिपोर्ट, होगी कठोर कार्रवाई

विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी दी कि सभी 11 नमूनों को सील कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। सहायक आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत संबंधित विक्रेताओं और निर्माताओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

स्वच्छता और रखरखाव के निर्देश

छापेमारी के साथ-साथ टीम ने दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कारोबारियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

टीम में शामिल प्रमुख अधिकारी

इस अभियान को सफल बनाने में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल, निरज कुमार चौधरी और रंजन कुमार श्रीवास्तव की प्रमुख भूमिका रही।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा