अकराबाद: महाराणा प्रताप जयंती पर नगला सरताज में उमड़ा उत्साह; ग्राम बारोठ में स्मारक बोर्ड का अनावरण कर दी श्रद्धांजलि

अकराबाद

अलीगढ़ जनपद में शौर्य और वीरता के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती आज शनिवार को ब्लॉक अकराबाद के ग्राम पंचायत नगला सरताज में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद में शौर्य और वीरता के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती आज शनिवार को ब्लॉक अकराबाद के ग्राम पंचायत नगला सरताज में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महान योद्धा महाराणा प्रताप को नमन किया।

स्मारक बोर्ड का अनावरण और मिष्ठान वितरण

जयंती के पावन अवसर पर ग्राम बारोठ में महाराणा प्रताप जी की स्मृति में एक भव्य स्मारक बोर्ड का अनावरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे गौरव का प्रतीक बताते हुए पुष्प अर्पित किए। अनावरण के पश्चात गांव में मिष्ठान वितरण किया गया और महाराणा प्रताप के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य रूप से आकाश कुमार, अभिषेक, अभिषेक कुमार, मोनू पुंडीर, केशव कुमार, विनीत कुमार, राधे, अभिषेक जादौन और मनीष कुमार आदि ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का प्रबंधन और सहयोग किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हम सभी के लिए राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय महाराणा’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा