बड़ौत: शिक्षा शेरनी का दूध है, मेधावी छात्रों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, साइकिल और स्मृति चिन्ह देकर बढ़ाया उत्साह

बड़ौत/छपरौली

बागपत जनपद में चौधरी जन कल्याण समिति के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं के सम्मान में एक भव्य समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में चौधरी जन कल्याण समिति के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं के सम्मान में एक भव्य समारोह एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छपरौली क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए हजारों लोगों ने शिरकत कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

समारोह में जिले की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले मेधावियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया

तुषार खोखर (छपरौली): जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर।

कुमारी पूर्वा (बदरखा): जिले में पांचवा स्थान प्राप्त करने पर।

सक्षम खोखर (छपरौली): जिले में छठा स्थान प्राप्त करने पर।

समिति द्वारा इन प्रतिभाशाली बच्चों को शॉल, स्मृति चिन्ह और साइकिल भेंट की गई। साथ ही, बच्चों के गुरुजनों और उनके माता-पिता को भी शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षा और राष्ट्र सेवा का दिया संदेश

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वगुरु डॉ. तेजबीर सिंह खोखर (राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय खोखर महासभा) ने की। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संदेश शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पीयेगा वो दहाड़ेगा को दोहराते हुए युवाओं को शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र खोखर (चेयरमैन, राष्ट्रीय खोखर महासभा) और विशिष्ट अतिथि शौकेंद्र सिंह खोखर (प्रदेश अध्यक्ष, युवा हिंदू वाहिनी) ने कहा कि छात्र-छात्राओं का सम्मान करना समाज का कर्तव्य है। उन्होंने नशे और मोबाइल की लत से दूर रहकर राष्ट्र सेवा में जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव शौकेंद्र खोखर, उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित चौधरी सुधीर खोखर, बाबूराम खोखर, पहलवान देवेंद्र सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक, प्रधानाचार्य मुनेश देवी और समाजसेवी मेहरवान कुरैशी सहित कई दिग्गजों ने मंच साझा किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जीतेंद्र आर्य (चेयरमैन, एम एजुकेशन पब्लिक स्कूल) ने किया।

सभा में शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणा देने वाले चौधरी नरेंद्र आर्य (हलालपुर) का विशेष सम्मान किया गया। अंत में अध्यक्ष महोदय ने किसानों को “अन्नदाता राजाओं का राजा” बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया और संगठन की शक्ति व विश्व शांति का संदेश दिया।

 

 

Voice Of News 24