महराजगंज: 8 वर्षों से फरार 25-25 हजार के इनामी दंपत्ति गिरफ्तार, भाई की हत्या का था आरोप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर अपने ही भाई की हत्या का सनसनीखेज आरोप है।

नेपाल में छिपा था दंपत्ति

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दिनेश गिरी और उसकी पत्नी विमला गिरी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल के जनपद कपिलवस्तु के निवासी हैं। साल 2019 में संपत्ति के लालच में इन दोनों ने अपने ही भाई घनश्याम गिरी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना बृजमनगंज में हत्या (धारा 302/201 भादवि) का मुकदमा पंजीकृत था। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी नेपाल में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहे थे।

अलग-अलग स्थानों से हुई घेराबंदी

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह की टीम ने सटीक सूचना पर जाल बिछाया। पुलिस ने विमला गिरी को सूर्यमानपुर कांछा चौराहा से और दिनेश गिरी को लेदवा चौराहा क्षेत्र से दबोच लिया।

8 साल बाद हुई इस गिरफ्तारी से पुलिस ने एक पुराने और पेचीदा मामले का पटाक्षेप किया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल भेजा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.