महराजगंज: दिनदहाड़े ₹1 लाख की लूट की सूचना निकली फर्जी, आपसी रंजिश में रची गई थी साजिश; एक गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मऊपाकड़ क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को दिनदहाड़े एक लाख रुपये की लूट की सूचना मिली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मऊपाकड़ क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को दिनदहाड़े एक लाख रुपये की लूट की सूचना मिली। हालांकि, पुलिस की सक्रियता और गहन जांच में यह सनसनीखेज मामला पूरी तरह फर्जी पाया गया। पुलिस ने इस मामले में झूठी सूचना देने और मारपीट करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

क्या था पूरा मामला?

शुक्रवार को विवेक मद्धेशिया निवासी अमरुतिया ने डायल 112 पर सूचना दी कि बिशप एकेडमी स्कूल के पास अज्ञात बदमाशों ने उससे 1,00,000 रुपये लूट लिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन साक्ष्यों और पूछताछ में कहानी कुछ और ही निकली।

थप्पड़ का बदला लेने के लिए हुई मारपीट

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि असल विवाद 28 अप्रैल को सिसवा बाजार में एक शादी के दौरान शुरू हुआ था, जहाँ विवेक के भाई नीरज ने आर्यन श्रीवास्तव (पूर्व प्रधान के पुत्र) को थप्पड़ मार दिया था। इसी रंजिश में शुक्रवार को जब विवेक मार्केटिंग कर लौट रहा था, तब कमलेश श्रीवास्तव और उसके साथियों ने उसे रोककर मारपीट की। विवेक ने इसी मारपीट की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर ‘लूट’ का रूप दे दिया ताकि विपक्षी दल पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में असत्य सूचना और मारपीट के आधार पर मु0अ0सं0 226/2026 पंजीकृत किया है। पुलिस ने मौके से इसराइल (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कमलेश श्रीवास्तव, आर्यन और प्रदीप अग्रहरी की तलाश जारी है।

पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल अनवर अली और कांस्टेबल प्रतीक कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।

एसपी की चेतावनी

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस को गुमराह करने और झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.