सहारनपुर: 5 दिन से लापता साकिर का शव धमोला नदी में मिला, परिजनों ने बताया हादसा

सहारनपुर

सहारनपुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के धमोला नदी सराय के पास शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोहल्ला छिपीयान थाना कोतवाली नगर निवासी साकिर के रूप में हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के धमोला नदी सराय के पास शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोहल्ला छिपीयान थाना कोतवाली नगर निवासी साकिर के रूप में हुई है। साकिर पिछले 5 दिनों से घर से लापता था और परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।

गली समझकर नदी में गिरने की आशंका

परिजनों के अनुसार, साकिर रात के अंधेरे में किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। उन्हें आशंका है कि अंधेरा अधिक होने के कारण साकिर रास्ता भटक गया और उसने पास की गली समझकर गलती से नदी में पैर रख दिया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही थाना देहात कोतवाली प्रभारी देवेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चों द्वारा शव देखे जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी कि यह महज हादसा है या कोई साजिश। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर भरोसा जताया है।

 

Voice Of News 24