भतीजी की मौत पर चाचा के सवाल: संसारपुर में मातम, न्याय की गुहार

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के साबरी का बाग, गली नंबर 2 में युवती हयात खान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के साबरी का बाग, गली नंबर 2 में युवती हयात खान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी है। इस घटना के बाद युवती के पैतृक गांव संसारपुर में मातम छाया हुआ है। परिजनों ने मौके की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है।

युवती के चाचा चंगेज खान ने मौत की परिस्थितियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे संदिग्ध बताया है। उन्होंने प्रशासन से भावुक अपील करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल के हालात सामान्य मौत की ओर इशारा नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

निघासन के पत्रकार लोकेंद्र कुमार मौर्य को “ऑल इंडिया संपादक संघ” से राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान, मिली संघ की सदस्यता जमीनी पत्रकारिता व जनसरोकार की खबरों के लिए सम्मानित, स्वरित आवाज के संपादक बने सदस्य, क्षेत्र में हर्ष