स्पोर्ट्स डेस्क
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 30वां मुकाबला आज क्रिकेट के सबसे बड़े मैदान, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 30वां मुकाबला आज क्रिकेट के सबसे बड़े मैदान, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में घरेलू टीम गुजरात टाइटंस का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे उछाला जाएगा।
गुजरात की नज़र ‘चौके’ पर, मुंबई को पहली जीत की तलाश
आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन दोनों की राहें अलग हैं:
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल की कप्तानी वाली यह टीम जबरदस्त फॉर्म में है। गुजरात के पास आज अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है।
मुंबई इंडियंस: दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक किसी दुस्वप्न से कम नहीं रहा है। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और आज हर हाल में हार का सिलसिला तोड़कर अपना खाता खोलना चाहेगी।
ऑरेंज और पर्पल कैप पर टिकी निगाहें
मैच के साथ-साथ व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स पर भी फैंस की नज़रें रहेंगी:
शुभमन गिल (ऑरेंज कैप की रेस): गुजरात के कप्तान शुभमन गिल अब तक 251 रन बना चुके हैं। वे फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन (283 रन) से 32 रन पीछे हैं। आज एक बड़ी पारी उन्हें ऑरेंज कैप का मालिक बना सकती है।
प्रसिद्ध कृष्णा (पर्पल कैप की दावेदारी): गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा का जलवा कायम है। उनके नाम फिलहाल 11 विकेट हैं और वे पर्पल कैप हासिल करने से मात्र 2 विकेट दूर हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
गुजरात टाइटंस
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान।
मुंबई इंडियंस
रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने देर रात 40 IAS अफसरों के किए तबादले, 15 जिलों के बदले गए DMhttps://t.co/gsRqvPveDc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 20, 2026























