इटवा
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा क्षेत्राधिकारी प्रवीण प्रकाश ने गुरुवार को सर्किल के थाना गोल्हौरा का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा क्षेत्राधिकारी प्रवीण प्रकाश ने गुरुवार को सर्किल के थाना गोल्हौरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय के अभिलेखों की जांच की और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के पश्चात सीओ ने थानाध्यक्ष और समस्त उपनिरीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
बैठक में क्षेत्राधिकारी ने अपराधों और विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि जो विवेचनाएं लंबे समय से लंबित हैं, उनका साक्ष्यों के आधार पर तत्काल निस्तारण किया जाए। जनशिकायतों को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए ताकि फरियादियों को न्याय मिल सके।
बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए सीओ प्रवीण प्रकाश ने पुलिस टीम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने साइबर फ्रॉड के मामलों में तकनीकी साक्ष्यों को संकलित कर अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान सीओ ने शस्त्रागार, बंदी गृह और मेस की सफाई का भी अवलोकन किया। उन्होंने थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती और पुलिस पिकेट को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए ताकि अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे।
बुलंदशहर: दानपुर में कुदरत का कहर, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद, दाने-दाने को मोहताज किसान https://t.co/EYqzW8XBr2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 9, 2026






















