बिजनौर
बिजनौर जनपद के क्षेत्र के अस्करीपुर गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन डीलर इमरान और उनका साला शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के क्षेत्र के अस्करीपुर गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन डीलर इमरान और उनका साला शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर के कारण दोनों वर्तमान में मुरादाबाद के निजी अस्पताल के आईसीयू में जीवन-मौत की जंग लड़ रहे हैं।
खड़ी बाइक में मारी जोरदार टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोहावर हल्लू निवासी राशन डीलर इमरान अपने साले शोएब (निवासी ताजपुर) के साथ 8 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे नूरपुर से घर लौट रहे थे। अस्करीपुर के पास उन्होंने सड़क किनारे अपनी बाइक रोकी थी, तभी गोहावर की दिशा से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों काफी दूर जाकर गिरे।
हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती
हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को नूरपुर के निजी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से उन्हें मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल रेफर कर दिया गया। इमरान के पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर है और सिर में भी गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों द्वारा उनके पैर की सर्जरी की जा रही है। वहीं शोएब की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
आरोपियों की तलाश में पुलिस
टक्कर मारने वाले युवकों की पहचान अस्करीपुर निवासी अजीम और उसके भाई मिस्त्री (सोहेल) के रूप में हुई है, जो मौके से फरार हो गए। इमरान की पत्नी फरहाना ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेज कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।
बुलंदशहर: दानपुर में कुदरत का कहर, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद, दाने-दाने को मोहताज किसान https://t.co/EYqzW8XBr2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 9, 2026






















