जौनपुर: थ्रेसर की चपेट में आने से मजदूर की वीभत्स मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर

जौनपुर जनपद के बरसठी थाना क्षेत्र के चक मलाई गांव से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ गेहूं की मड़ाई के दौरान एक मजदूर की थ्रेसर मशीन में फंसकर बेहद दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मशीन ने खींचा, मौके पर ही तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुलायम बनवासी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भदराव गांव का निवासी था। गुरुवार दोपहर मुलायम, राकेश गौतम के खेत में थ्रेसर पर चढ़कर गेहूं डाल रहा था, तभी अचानक मशीन ने उसे अंदर खींच लिया। हादसा इतना वीभत्स था कि मजदूर के पैर मशीन में पिस गए और शरीर के आंतरिक अंग बाहर आ गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गर्भवती पत्नी और मासूम बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी पूजा अपने दो साल के बेटे के साथ खेत में पहुँची। पति के क्षत-विक्षत शव को देखकर वह दहाड़ मारकर रोने लगी। बताया जा रहा है कि पूजा दो महीने की गर्भवती है, और घर के कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्थानीय लोगों की भारी मशक्कत के बाद शव को मशीन से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुँचे थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

सुरक्षा के लिहाज से यह घटना एक बड़ी चेतावनी है कि कृषि यंत्रों का प्रयोग करते समय अत्यंत सावधानी बरतनी आवश्यक है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.