निचलौल: फार्मर रजिस्ट्री कार्य की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे एसडीएम, बोले एक भी पात्र किसान न छूटे

निचलौल

महराजगंज जनपद में किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से संचालित फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा करने के लिए उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने आज गुरुवार को क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से संचालित फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा करने के लिए उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने आज गुरुवार को क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने कटहरीखुर्द और बलहिखोर पंचायत भवनों पर पहुंचकर चल रहे पंजीकरण कार्य की प्रगति जांची और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने मौके पर मौजूद राजस्व कर्मियों से अब तक हुए कुल पंजीकरणों की जानकारी ली। यह कार्य हल्का लेखपाल आशीष पाल और राजस्व निरीक्षक के संयोजन में किया जा रहा है। एसडीएम ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसे और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने केवल कागजी रिपोर्ट नहीं देखी, बल्कि वहां उपस्थित किसानों से भी बातचीत की। उन्होंने किसानों से पूछा कि पंजीकरण प्रक्रिया में उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है। उन्होंने किसानों को समझाया कि फार्मर रजिस्ट्री भविष्य में सरकारी लाभ और सुविधाओं के लिए एक महत्वपूर्ण आधार साबित होगी।

एसडीएम ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण कार्य में पूरी पारदर्शिता और शुद्धता बरती जाए।

कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। डेटा फीडिंग में किसी भी तरह की त्रुटि न हो, यह सुनिश्चित करना लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों की जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के समय कटहरीखुर्द के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष पासवान और बलहिखोर के ग्राम प्रधान नागेश्वर चौधरी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने ग्राम प्रधानों से भी अपील की कि वे अपने स्तर से गांव के किसानों को जागरूक करें ताकि शत-प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य समय से पूरा किया जा सके।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.