सड़क हादसा: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल

बिजनौर

बिजनौर जनपद के थाना बढ़ापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरगनपुर नई बस्ती में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के थाना बढ़ापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरगनपुर नई बस्ती में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ दो तेज रफ्तार बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल की पहचान अफजल पुत्र हबीब के रूप में हुई है, जो अफजलगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की मदद से घायल अफजल को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.