बलरामपुर: जरवा पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों को आपसी सौहार्द से मनाने की अपील

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के आगामी त्योहारों और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना को0 जरवा परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के आगामी त्योहारों और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना को0 जरवा परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने की।

आपसी भाईचारे और शांति पर जोर

बैठक में क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों और जयंती आयोजकों ने प्रतिभाग किया। थानाध्यक्ष ने सभी से अपील की कि आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा न डाली जाए और कानून का पालन सुनिश्चित किया जाए।

अपराध नियंत्रण पर जनसंवाद
त्योहारों की चर्चा के साथ-साथ थानाध्यक्ष ने अपराध नियंत्रण हेतु जनसहयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला। बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई:

नशा मुक्त अभियान: क्षेत्र को नशे की लत से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास।

गौ तस्करी पर लगाम: गौ तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील।

संदिग्धों की निगरानी: गाँव में बाहर से आकर रहने वाले या सुनसान स्थानों पर डेरा डालने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के निर्देश।

जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील

थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने ग्रामीणों और प्रधानों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है, लेकिन अपराध मुक्त समाज के लिए जनता का सजग होना आवश्यक है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वाहन के दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

इस दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों से बचने और शांति भंग करने वाले तत्वों की सूचना देने की भी अपील की गई।

Voice Of News 24