बलरामपुर: शांति भंग की आशंका में दो गिरफ्तार, मॉडर्न थाना श्रीदत्तगंज पुलिस की कार्रवाई

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मॉडर्न थाना दत्तगंज पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मॉडर्न थाना दत्तगंज पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति भंग की आशंका को देखते हुए की गई है।

बीएनएसएस (BNSS) के तहत हुई कार्रवाई

गुरुवार को थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अरविन्द कुमार सिंह (निवासी सीतापुर, हाल पता श्रीदत्तगंज) और अमित सिंह (निवासी दत्तनगर पड़री रैकवार) को शांति भंग की विभिन्न धाराओं (170/126/135 बीएनएसएस) के तहत हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, इन व्यक्तियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी।

पुलिस टीम और विधिक प्रक्रिया
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामधारी दिनकर और आरक्षी पुष्पेन्द्र वर्मा शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान कर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और उन्हें माननीय न्यायालय उतरौला के समक्ष पेश किया गया।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि अराजक तत्वों और शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.