लखनऊ
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक और बड़ा फेरबदल किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक और बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, 35 प्रांतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। इस सूची में अपर पुलिस अधीक्षक और उनके समकक्ष रैंक के कई अनुभवी अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इन तबादलों के बाद आम जनता को उम्मीद है कि कानून-व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों का मानना है कि यह फेरबदल आने वाले समय में और भी बड़े प्रशासनिक बदलावों का संकेत है। अन्य विभागों में भी इसी तरह की कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 35 PPS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/mrszoOr2yQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 9, 2026























