बुलंदशहर: संविलियन विद्यालय मलकपुर में पुस्तक वितरण समारोह, शिक्षा के व्यवसायीकरण पर बरसे अतिथि

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र अनूपशहर के संविलियन विद्यालय मलकपुर में आज गुरुवार को नि:शुल्क पुस्तक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र अनूपशहर के संविलियन विद्यालय मलकपुर में आज गुरुवार को नि:शुल्क पुस्तक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक और संस्कारी शिक्षा पर जोर देते हुए बेहतर राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र सिंह राघव (मंडल अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व जिला कोऑर्डिनेटर) ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सरकार अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध करा रही है, लेकिन कुछ अधिकारी और निजी स्कूल संचालक इस मुहिम को नुकसान पहुँचा रहे हैं। उन्होंने निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें थोपे जाने के कथित ‘भ्रष्ट गठजोड़’ पर भी कड़ा प्रहार किया।

विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षा दान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने अपने स्वर्गीय चाचा वीरेंद्र सिंह सैम द्वारा गरीब छात्राओं के लिए स्थापित ‘परदादा परदादी विद्यालय’ का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा को व्यापार नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने गुरुकुल पद्धति की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा:

शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि संस्कारित भविष्य का निर्माण करना है। हम निजी स्कूलों की मनमानी और अवैध फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल

प्रधानाध्यापक भीष्म सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बानो बेगम ने की। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त नि:शुल्क पुस्तकें पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। वक्ताओं ने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ देश के प्रति उनके कर्तव्यों का भी बोध कराएं।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान बंटी लोधी, रामवीर प्रधान, निजाम प्रधान, शिक्षिका अंजू भाटी, शिक्षक रोशन सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.