सिद्धार्थनगर: ग्राम बस्ती चलो अभियान के तहत पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने मनकर और जिगना शुक्ल में किया जनसंपर्क, गिनाईं उपलब्धियां

इटवा/खुनियाँव

सिद्धार्थनगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘ग्राम बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने गुरुवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनकर और जिगना शुक्ल में जोरदार जनसंपर्क किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ग्राम बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने गुरुवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनकर और जिगना शुक्ल में जोरदार जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया और जनता से संवाद किया।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार ने पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा

आज उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त होकर कानून के राज के लिए जाना जा रहा है। गांव-गांव तक 20 से 24 घंटे बिजली, पक्की सड़कें और गरीबों को मुफ्त राशन, आवास, गैस कनेक्शन व आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के मिल रही हैं।

पूर्व मंत्री ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और दिव्य-भव्य कुंभ का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने भारतीय संस्कृति को गौरव दिलाने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ जुड़ने का आह्वान किया।

ग्राम बस्ती चलो’ अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार के कार्यों की चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. द्विवेदी ने ग्रामीणों से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पुनः आशीर्वाद और सहयोग की अपील की।

जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष बेलवा रामसूरत चौरसिया, प्रधान संघ अध्यक्ष खुनियाँव विजय पाण्डेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज किशोर यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रत्नपुर प्रेम सेवक चौधरी, प्रधान बिरजू यादव, प्रभुनाथ तिवारी, पूर्व प्रधान शम्भू निषाद, धर्मेंद्र मौर्य, रंगी लाल सोनी, अश्वनी मिश्र, अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.