महराजगंज: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बना जी का जंजाल, बिल भरने के बाद भी अंधेरे में रहने को मजबूर जनता

फरेंदा

महराजगंज जनपद के फरेंदा विद्युत उपकेंद्र पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। विभाग द्वारा लगाए गए नए स्मार्ट मीटरों ने आम जनता की नींद उड़ा दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा विद्युत उपकेंद्र पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। विभाग द्वारा लगाए गए नए स्मार्ट मीटरों ने आम जनता की नींद उड़ा दी है। बिजली विभाग की अव्यवस्था और स्मार्ट मीटर की तकनीकी खामियों से परेशान होकर सैकड़ों उपभोक्ता प्रतिदिन केंद्र के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

फरेन्दा विद्युत केंद्र पर जुटे उपभोक्ताओं का सबसे बड़ा आरोप यह है कि ऑनलाइन बिल जमा करने के बावजूद उनकी बिजली चालू नहीं की जा रही है। उपभोक्ता घंटों लाइन में लगकर अधिकारियों से मिन्नतें कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का त्वरित समाधान नहीं हो पा रहा है। डिजिटल इंडिया के दौर में विभाग की यह सुस्त कार्यप्रणाली लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है।

स्मार्ट मीटर पर लगे गंभीर आरोप: भारी बिल और अवैध वसूली

लाइन में लगे परेशान उपभोक्ताओं ने ‘वॉइस ऑफ न्यूज़ 24’ से बातचीत के दौरान अपनी पीड़ा साझा की। उनका कहना है कि:

पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर का बिल काफी अधिक आ रहा है, जो मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट के बाहर है।

उपभोक्ताओं ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उनसे विभाग या ठेकेदारों द्वारा पैसे की भी वसूली की गई है, जबकि सरकारी योजनाओं के तहत इसे निशुल्क या निर्धारित मानकों पर लगाया जाना चाहिए।

भीषण गर्मी और बिजली की कटौती के बीच बिल जमा होने के बाद भी लाइट न आने से स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग ने जल्द ही अपनी तकनीकी व्यवस्था दुरुस्त करें ।

 

Voice Of News 24