महराजगंज में अनोखा मामला: बकरी ने दिया आठ पैरों वाले बच्चे को जन्म, देखने उमड़ी भीड़

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत चौपरिया गांव में मंगलवार शाम एक अनोखी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में कौतूहल पैदा कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत चौपरिया गांव में मंगलवार शाम एक अनोखी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में कौतूहल पैदा कर दिया। गांव निवासी शिव पूजन की बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से एक बच्चा आठ पैरों वाला है।
जानकारी के अनुसार, बकरी ने शाम करीब 4 बजे प्रसव किया। जैसे ही आठ पैरों वाले बच्चे के जन्म की खबर गांव में फैली, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचने लगे।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इस तरह की घटना नहीं देखी। कुछ लोग इसे प्रकृति का अनोखा करिश्मा मान रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे दुर्लभ जन्म विकृति बता रहे हैं।
फिलहाल आठ पैरों वाला बकरे का बच्चा जीवित है और स्वस्थ बताया जा रहा है। यह अनोखी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

Voice Of News 24