ईमानदारी की मिसाल: मुख्य टिकट निरीक्षक ने सेना के जवान को सौंपा आभूषणों से भरा बैग

वाराणसी

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने एक बार फिर यात्री सेवा और ईमानदारी की मिसाल पेश की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने एक बार फिर यात्री सेवा और ईमानदारी की मिसाल पेश की है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में रेल कर्मचारी यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्परता से कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में आज, मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) की सजगता से एक सेना के जवान का कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल गया।

टिकट जांच के दौरान मिला बैग

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15125 बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच D-1 (बर्थ संख्या 54) पर एक सेना के जवान यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनका एक बैग कोच में ही छूट गया था। मुख्य टिकट निरीक्षक कृष्णानन्द जब टिकटों की जांच कर रहे थे, तो उन्हें लावारिस हालत में वह बैग मिला।

त्वरित कार्रवाई और पारदर्शिता

सीटीआई कृष्णानन्द ने बिना विलंब किए PNR नंबर के माध्यम से यात्री का विवरण निकाला और उनसे मोबाइल पर संपर्क किया। बैग में सेना के जवान के महत्वपूर्ण व्यक्तिगत दस्तावेज, अभिलेख और कीमती आभूषण मौजूद थे। यात्री को वापस बुलाकर पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ उनका बैग सुपुर्द किया गया।

यात्री ने जताया आभार

अपने मूल्यवान सामान और जेवरात सुरक्षित पाकर सेना के जवान ने मुख्य टिकट निरीक्षक और रेलवे प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह घटना रेलवे कर्मचारियों के अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और रेल यात्रियों के प्रति सुरक्षा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.