बलिया: शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बलिया

बलिया जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती प्रेम-प्रसंग के चलते अपनी जान जोखिम में डालकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती प्रेम-प्रसंग के चलते अपनी जान जोखिम में डालकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर युवती को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रेमी से शादी करने की जिद
मामला सुखपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने लगे मोबाइल टावर का है। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारने के लिए काफी देर तक मिन्नतें कीं और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी।

पुलिस और प्रेमी के हस्तक्षेप से टला हादसा
सूचना मिलते ही सुखपुरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी युवक को मौके पर बुलाया। प्रेमी के आने और पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती शांत हुई और उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।

युवती के सुरक्षित नीचे आने के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल युवती सुरक्षित है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.