विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छात्राओं की हुंकार: बागपत में साइकिल रैली निकाल दिया ‘फिट इंडिया’ का संदेश

बागपत

बागपत विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनपद में स्वास्थ्य के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से छात्राओं ने एक विशाल जागरूकता साइकिल रैली निकाली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बागपत विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनपद में स्वास्थ्य के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से छात्राओं ने एक विशाल जागरूकता साइकिल रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने सड़कों पर उतरकर नागरिकों को “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ जीवन” का मंत्र दिया और नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित किया।

शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी रैली

संस्थान के शिक्षकों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई इस रैली में सैकड़ों छात्राएं साइकिलों पर सवार होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरीं। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए छात्राओं ने स्थानीय लोगों और राहगीरों को संतुलित आहार, स्वच्छता और योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

रैली जब शहर के राष्ट्र वंदना चौक पहुँची, तो वहाँ छात्राओं ने स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और “रोज करें व्यायाम, रहें हमेशा खुशहाल” जैसे संदेशों से गूंज उठा।

शपथ के साथ हुआ समापन

संस्थान के प्रबंधक ने बताया कि युवाओं के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना सबसे प्रभावी तरीका है। रैली का समापन संस्थान परिसर में हुआ, जहाँ सभी प्रतिभागियों को अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस रचनात्मक पहल की शहरवासियों ने जमकर सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.