नेशनल आर्चरी में बागपत के वंश वेदवान ने साधा स्वर्ण पर निशाना, यूपी को दिलाया गोल्ड

बागपत

बागपत जनपद के होनहार तीरंदाज वंश वेदवान ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित 15वीं मिनी सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के होनहार तीरंदाज वंश वेदवान ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित 15वीं मिनी सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। धनौरा टीकरी स्थित वेदवान आर्चरी एकेडमी के इस खिलाड़ी ने उत्तर प्रदेश की रिकर्व टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यह शानदार उपलब्धि हासिल की।

हरियाणा को हराकर जीता फाइनल

3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वंश वेदवान ने रिकर्व टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम को करारी शिकस्त दी। कड़े मुकाबले में वंश के सटीक निशानों ने उत्तर प्रदेश की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया।

मेहनत और प्रतिभा का संगम

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच सचिन वेदवान ने वंश के प्रदर्शन की सराहना करते हुए बताया कि वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वंश ने इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की है। उनकी इस जीत से एकेडमी और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

एकेडमी में होगा भव्य स्वागत

विजयवाड़ा से वापस लौटने पर वंश वेदवान का भव्य स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने वंश की इस उपलब्धि को जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.