बागपत: वाल्मीकि मंदिर और श्मशान भूमि वक्फ बोर्ड में दर्ज, साधु को मिला नोटिस; समाज में भारी रोष

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र स्थित ग्राम टांडा में एक विवादित मामले ने तूल पकड़ लिया है। यहाँ दशकों पुराने वाल्मीकि मंदिर और श्मशान की भूमि को कथित रूप से मुस्लिम वक्फ बोर्ड में दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र स्थित ग्राम टांडा में एक विवादित मामले ने तूल पकड़ लिया है। यहाँ दशकों पुराने वाल्मीकि मंदिर और श्मशान की भूमि को कथित रूप से मुस्लिम वक्फ बोर्ड में दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

70 साल पुरानी भूमि पर विवाद और नोटिस

ग्रामीणों और समाज के लोगों का आरोप है कि उनकी करीब 70 वर्ष पुरानी श्मशान और मंदिर की भूमि को कुछ ‘दबंगों’ ने साठगांठ कर अवैध तरीके से मुस्लिम वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज करा दिया है। विवाद तब और गहरा गया जब मंदिर के साधु सुमारी गिरी को लेखपाल के माध्यम से भूमि खाली करने और हर्जाना भरने का सरकारी नोटिस थमा दिया गया। इस नोटिस के बाद पीड़ित पक्ष ने गांव से पलायन करने तक की चेतावनी दे दी है।

हिंदू संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मिला समर्थन

मामले की सूचना मिलते ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी पीड़ित परिवार और समाज से मिलने टांडा पहुंचे। आरएसएस के जिला मंत्री सोनू शर्मा और राष्ट्रवादी शिवसेना के जिला अध्यक्ष अनुज जैन ने समाज को न्याय दिलाने का आह्वान किया। वहीं, भावादस के पश्चिमी यूपी प्रभारी कृष्ण पाल धीगान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि दलित समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

कानूनी लड़ाई का आश्वासन

एडवोकेट सतेंद्र सौदाई और अखिल भारतीय नवयुवक संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने पीड़ित समाज को पूर्ण कानूनी सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर महामंत्री राममेहर, संगठन मंत्री साधुराम, सुरेश बिट्टू, जयवीर, निखिल सूद और बिजेंद्र सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति को देखते हुए ग्रामीण अब प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.