लुहारी में जलभराव से ग्रामीण बेहाल: पक्के नाले की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बागपत

बागपत जनपद के लुहारी गांव के ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त जलभराव की गंभीर समस्या से त्रस्त होकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के लुहारी गांव के ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त जलभराव की गंभीर समस्या से त्रस्त होकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर गांव में जल्द से जल्द पक्के नाले के निर्माण की मांग की है।

बीमारियों और हादसों का डर

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़कों और गलियों में जमा रहता है। विशेषकर बरसात के मौसम में स्थिति नारकीय हो जाती है। गंदे पानी के ठहराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, वहीं कीचड़ के कारण बुजुर्ग और बच्चे आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ।

जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने ग्रामीणों को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान कराने के लिए पक्के नाले के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.