हिंडन नदी पर दो नए पुलों का निर्माण शुरू: 36 करोड़ की सौगात से छपरौली क्षेत्र के दर्जनों गाँवों की राह होगी आसान

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत और छपरौली क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब हकीकत में बदलने जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत और छपरौली क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब हकीकत में बदलने जा रही है। हिंडन नदी पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण कार्य भूमि पूजन के साथ शुरू कर दिया गया है। इन परियोजनाओं पर कुल 36.10 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

खत्म होगा नाव का सफर

झुंडपुर-पांचली मार्ग पर हिंडन नदी पर 26.10 करोड़ की लागत से विशाल पुल का निर्माण शुरू हुआ है। वहीं, असारा गांव में भी 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल और पहुंच मार्ग का शिलान्यास किया गया। अब तक ग्रामीणों और किसानों को अपने ही खेतों तक पहुँचने के लिए जोखिम भरा नाव का सफर करना पड़ता था। पुल बनने से झुंडपुर, मिलाना, खपराना, तमेलागढ़ी, बोपारा और फौलादनगर जैसे दर्जनों गांवों का संपर्क सीधा और सुरक्षित हो जाएगा।

विकास में मील का पत्थर: डॉ. अजय कुमार

भूमि पूजन के अवसर पर छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि ये पुल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और किसानों के लिए जीवनरेखा साबित होंगे। उन्होंने बताया कि पुल बनने से किसानों की फसलें समय पर मंडियों तक पहुँच सकेंगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

विभाग और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रितिक श्रीवास्तव, सहायक अभियंता योगेश कुमार, राहुल मलिक और बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया। विधायक ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.