सिद्धार्थनगर: जमुआर नाले में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, शौच के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सिद्धार्थनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुआर नाले में अज मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सिद्धार्थनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुआर नाले में अज मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। नाले के पानी में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम रोवापार निवासी बुद्धिराम पुत्र रामसुभग के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बताते चले कि रोवापार निवासी बुद्धिराम अज मंगलवार सुबह रोज की भांति शौच के लिए घर से निकले थे। जमुआर नाले के समीप पहुँचते ही अचानक उनका पैर फिसल गया और वे अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जा गिरे। नाले में पानी का स्तर अधिक होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और दम घुटने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

काफी देर बाद जब राहगीरों ने नाले के पानी में एक शव उतराता हुआ देखा, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को बाहर निकाला और शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की। पहचान होने के बाद जब परिजनों को सूचना दी गई, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।

प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश राय ने बताया कि परिजनों के बयानों और प्राथमिक जांच के आधार पर मामला पैर फिसलने से डूबकर मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

इस दुखद घटना के बाद रोवापार और आसपास के ग्रामीणों ने जमुआर नाले के किनारों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने पर गहरी चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले के किनारे सुरक्षा घेरा या चेतावनी बोर्ड न होने से आए दिन ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से माँग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नाले के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.