सिद्धार्थनगर: फजीहतवा पुल पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सिद्धार्थनगर/बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फजीहतवा पुल पर अज मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फजीहतवा पुल पर अज मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक अज्ञात और अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से कमल चंद्र उम्र लगभग 45 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जोगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सूपा बक्शी के निवासी थे।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कमल चंद्र अपने किसी निजी कार्य से फजीहतवा पुल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमल चंद्र सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक हो गई थी।

हादसे की सूचना मिलते ही जोगिया पुलिस की टीम मानवीय संवेदना दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुँची। उपनिरीक्षक अवधेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना देर किए एम्बुलेंस बुलाई और घायल कमल चंद्र को जिला अस्पताल पहुँचाया। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चूँकि घटनास्थल फजीहतवा पुल बांसी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए जोगिया पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद मामले की जानकारी बांसी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जिला मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। बांसी पुलिस अब अज्ञात वाहन की तलाश और मामले की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए थे। ग्रामीणों ने सड़क पर बढ़ती वाहनों की रफ्तार और आए दिन होने वाले हादसों पर चिंता व्यक्त की है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

 

Voice Of News 24