अछल्दा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की पिस्टल के साथ एक अभियुक्त और दो बाल अपचारी गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अछल्दा थाना पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अछल्दा थाना पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई पिस्टल बरामद की है।

घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी

थाना प्रभारी सुरेश चंद्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामबहादुर सिंह और उनकी टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने योगीराज डिग्री कॉलेज के पास अछल्दा-फफूंद मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से वांछित अभियुक्त संजय यादव पुत्र लाखन सिंह को दबोच लिया। इसके साथ ही घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया।

चोरी की पिस्टल बरामद

पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने मु.अ.सं. 61/26 धारा 305(ए)/117(2)/61(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले से संबंधित चोरी की गई पिस्टल बरामद कर ली है। अभियुक्त संजय यादव को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, वहीं बाल अपचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र, उपनिरीक्षक रामबहादुर सिंह और मुख्य आरक्षी आशुतोष गौतम शामिल रहे। स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.