ठक्कर बापा विद्यालय में अंक पत्र वितरण समारोह संपन्न, मेधावी बेटियों को मिला सम्मान

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया विधानसभा क्षेत्र के चंदन चौकी स्थित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय में वार्षिक अंक पत्र वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया विधानसभा क्षेत्र के चंदन चौकी स्थित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय में वार्षिक अंक पत्र वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित इस विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ने न केवल छात्राओं की मेहनत को सराहा, बल्कि आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा की लौ को और मजबूत किया।

अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी आलोक मिश्रा (भइया), एसएसबी इंस्पेक्टर राजेश कुमार तोमर और एसबीआई के अकाउंटेंट अमित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

परीक्षा परिणामों में बेटियों का दबदबा

शैक्षिक उत्कृष्टता में कक्षा 8 से लक्ष्मी, कक्षा 7 से रिया और कक्षा 6 से सुरक्षा ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने सभी छात्राओं को अंक पत्र वितरित किए और मेधावी बालिकाओं को ज्योमेट्री बॉक्स व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

शिक्षा से ही देश का भविष्य: आलोक मिश्रा

मुख्य अतिथि आलोक मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “वनवासी क्षेत्र की इन बेटियों का शिक्षा के प्रति उत्साह समाज के लिए गर्व की बात है। ये बेटियां ही देश का भविष्य तय करेंगी।” उन्होंने छात्राओं को बड़े सपने देखने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर लखपति सिंह, पंकज पाण्डेय, गोविंद हमाल, डॉ. रामाशीष, वार्डेन मधु सिंह और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.