नहर में पानी आने से खिले किसानों के चेहरे, सिंचाई की समस्या से मिली निजात

बिजनौर

भागूवाला/नांगल क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। भागूवाला से नांगल मार्ग की ओर जाने वाली नहर में जल प्रवाह शुरू हो गया है, जिससे लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे अन्नदाताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

भागूवाला/नांगल क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। भागूवाला से नांगल मार्ग की ओर जाने वाली नहर में जल प्रवाह शुरू हो गया है, जिससे लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे अन्नदाताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। नहर में पानी पहुँचने से अब खेतों की सिंचाई का कार्य सुचारू रूप से हो सकेगा।

लागत में आएगी कमी

नहर में जल आपूर्ति बहाल होने पर किसानों ने संतोष व्यक्त किया है। किसान कलीराम सिंह और नरेश कुमार का कहना है कि समय पर पानी मिलना फसल के बेहतर उत्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक है। अब उन्हें सिंचाई के लिए महंगे डीजल और ट्यूबवेल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत में भी काफी कमी आएगी।

नियमित आपूर्ति की मांग

इस दौरान राजवीर सिंह, राजू मेहर सिंह, नाथू सिंह और जगबीर सिंह सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर में पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की है। किसानों का कहना है कि यदि पानी का प्रवाह लगातार बना रहता है, तो फसलों की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में सुधार होगा।

फिलहाल, नहर में पानी आने से पूरे बेल्ट में उत्साह का माहौल है और किसान अपनी फसलों की सिंचाई के कार्यों में जुट गए हैं।

 

Voice Of News 24