डिबाई: निजी स्कूलों की मनमानी और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों के आर्थिक शोषण, ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत और बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों के आर्थिक शोषण, ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत और बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी डॉ. मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा।

निजी स्कूलों पर वसूली का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के सीबीएसई स्कूल एनसीईआरटी के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें खरीदने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही, अगली कक्षा में प्रोन्नत हुए पुराने छात्रों से भी ‘एडमिशन फीस’ के नाम पर 15 से 40 प्रतिशत तक फीस बढ़ाकर वसूली की जा रही है। उन्होंने इन स्कूलों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

गैस किल्लत और किसानों की बदहाली

ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीण अंचलों में पिछले 50 दिनों से रसोई गैस की भारी किल्लत है, जिससे विशेष शिक्षा स्कूलों में मिड-डे मील तक नहीं बन पा रहा है। इसके अलावा, बेमौसम बारिश से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई गई।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो डिबाई तहसील पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह राघव, पवन कुमार, सिराज अहमद, हामिद अली, रविंद्र लोधी, सत्य प्रकाश शर्मा, हिम्मत सिंह और राजेंद्र शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.