लखनऊ: योगी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू; शिक्षामित्रों के मानदेय और टैबलेट वितरण समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर चर्चा के साथ ही उन पर मुहर लगने की प्रबल संभावना है।

बैठक में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, और शिक्षा मंत्री संदीप सिंह सहित सरकार के कई दिग्गज मंत्री शामिल हुए हैं। गठबंधन सहयोगी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री ओमप्रकाश राजभर और डॉ. संजय निषाद भी बैठक में मौजूद हैं। इनके अलावा मंत्री जयवीर सिंह, राकेश सचान, बेबी रानी मौर्य और आशीष पटेल समेत कैबिनेट के लगभग सभी सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।

इस अहम बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल नहीं हो सके हैं। मिली जानकारी के अनुसार वे अपने पूर्व निर्धारित पश्चिम बंगाल दौरे के चलते इस बैठक में मौजूद नहीं हैं।

शिक्षामित्रों का मानदेय: प्रदेश के लाखों शिक्षामित्रों के लिए आज बड़ी खुशखबरी आ सकती है। चर्चा है कि उनके मानदेय को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

टैबलेट वितरण: युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए 40 लाख छात्रों को टैबलेट वितरण के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल सकती है।

रोडवेज बस विकास: प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए PPP मॉडल (Public-Private Partnership) पर रोडवेज बसों के विकास और संचालन से जुड़े प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

कैबिनेट की इस बैठक में शिक्षा, परिवहन और आईटी क्षेत्र से जुड़े इन प्रस्तावों के पारित होने से प्रदेश के बुनियादी ढांचे और रोजगारपरक योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है। बैठक खत्म होने के बाद सरकार के प्रवक्ता ब्रीफिंग के माध्यम से आधिकारिक निर्णयों की जानकारी साझा करेंगे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.