IPL 2026: गुवाहाटी में आज मुंबई और राजस्थान के बीच ‘महामुकाबला’, क्या फिट होकर वापसी करेंगे हार्दिक पांड्या?

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में आज मंगलवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में आज मंगलवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला असम के गुवाहाटी स्थित बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में आज मंगलवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला असम के गुवाहाटी स्थित बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए टॉस का समय शाम 7:00 बजे और मैच की पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ा सवाल उनके नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की उपलब्धता को लेकर है। पिछला मैच बीमारी के कारण न खेल पाने वाले पांड्या की फिटनेस पर टीम मैनेजमेंट की पैनी नजर है। यदि वे फिट नहीं होते हैं, तो सूर्यकुमार यादव एक बार फिर कप्तानी का जिम्मा संभाल सकते हैं। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरुआती मैचों की जीत से मिले शानदार मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी।

आमने-सामने के आंकड़े

IPL इतिहास में इन दोनों दिग्गजों के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है।

कुल मैच: 30

मुंबई की जीत: 16

राजस्थान की जीत: 14

पिछले सीजन में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब मुंबई ने राजस्थान को 100 रनों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी थी।

गुवाहाटी के इस मैदान पर अब तक कुल 7 IPL मैच खेले गए हैं।

पहले बैटिंग करने वाली टीम: 3 जीत

चेज करने वाली टीम: 2 जीत

यहाँ का हाईएस्ट स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने ही साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। ऐसे में आज भी बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है।

संभावित प्लेइंग-12

मुंबई इंडियंस (MI)

रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.