यूपी में आज 50 जिलों में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, राजधानी लखनऊ में मौसम सुहावना, सहारनपुर में बूंदाबांदी शुरू 

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम किसानों के बिल्कुल विपरित होने वाला है,जिन किसानों की फ़सल अभी खेतों में ही खड़ी है, उनके लिए मौसम की ये भविष्यवाणी चिंताजनक साबित हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में तेज़ हवाओं के बाद अब बारिश के आसार तेज़ हो गयें हैं। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि करीब 50 जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले 48-72 घंटों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया है। आगरा, मेरठ, गाजियाबाद में मौसम का मिजाज बदलता दिख सकता है। वहीं, नोएडा, लखनऊ, कानपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गोरखपुर जनपद में भी बारिश के दस्तक देनी की संभावना है। वहीं, पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है और हापुड़ में बारिश ने दस्तक दे दी है। सहारनपुर जनपद में भी में बूंदा-बांदी हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जो उन किसानों के लिए चिंता का सबब,जिनकी फसलें अभी भी खेतों में खड़ी हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.